Ghatsila News: निर्जला व्रत रखकर माता रानी से खुशहाली की कामना
घाटशिला, सितम्बर 17 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को षष्ठी पूजा विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में भक्तिमय माहौल देखा गया। जहां व्रती महिलाओं ने एकत्र होकर षष्ठी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने दिनभर कठोर निर्जला व्रत रखकर माता रानी से अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। इसके साथ ही अनुष्ठान के दौरान मंदिरों व पीपल पेड़ के नीचे पूजा स्थलों पर पंडितों एवं पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ मनाई गई षष्ठी पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.