घाटशिला, अक्टूबर 2 -- Ghatsila News: डुमरिया। धोलाबेड़ा पंचायत के सुनुडुर गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन में गुरूवार को कलामंदिर के सहयोग से टीएसडीपीएल यूनियन सदस्यों के द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजन कर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच स्वास्थ्य जांचकर दवाई का वितरण किया गया। शिविर में सुनुडूर, काशीबेड़ा एवं चटानीपानी गांव के ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान कुल 220 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर के आयोजन में टीएसडीपीएल की ओर से डॉ. आशीष परीख, के.जी. परीख, तेजा राव, देवाशीष दास,...