घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: गालूडीह। सरकारी लापरवाही का नमूना देखना है तो कोंदर नाला के किनारे बना घीकुली आंगनबाड़ी केंद्र देख लीजिए। विगत 2010 में नाला से उपर मिट्टी भरकर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया था। बरसात में नाला में अधिक पानी जमा हो जाने से मिट्टी में नमी आ गई है और मिटी के कटाव से केंद्र के नीचे की मिट्टी धंस गई है और अब पूरी बिल्डिंग में जगह-जगह दरारें आ गई और फट गई हैं। भवन कभी भी ध्वस्त हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र को गड्ढे में मिट्टी भरकर बनाया गया था और नाले से सटाकर बना दिया गया था। बरसात में नाले में पानी बढ़ने से केन्द्र के दीवार से लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा है। केंद्र के फर्श के नीचे की मिट्टी बह चुकी है, फर्श पर दरारें आ गई है। इसके साथ ही साथ दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई ह...