Ghatsila News: नारायणपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में गड़बड़ी का आरोप
घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड के हाथीबिंधा पंचायत के नारायणपुर गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में कथित तौर पर कई गंभीर कमियां और अनियमितताएं सामने आने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्माण में निर्धारित मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने से भविष्य में भवन की मजबूती को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाएं आम जनता के पैसे से संचालित होती हैं। ऐसे में विकास यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.