घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों की सप्लाई व सेवन करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ के नेतृत्व में जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भुड़काडीह गांव से पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुका है। गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई और सेवन से जुड़े नेटवर्क की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान भुड़काडीह गांव से एक संदिग्ध...