घाटशिला, नवम्बर 29 -- Ghatsila News: घाटशिला, हिटी। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को घाटशिला अनुमंडल के तीन प्रखंडों के चार परीक्षा केंद्रों में कुल 1278 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 158 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। घाटशिला प्रखंड के जगदीश चन्द्र उवि में मुसाबनी प्रखंड के विद्यार्थियों को लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें 336 बच्चों को भाग लेना था, लेकिन 278 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में भाग ले पाये, जबकि 58 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं, मारवाड़ी प्लस टू उवि में घाटशिला प्रखंड के बच्चों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमें 313 बच्चों को परीक्षा में भाग लेना था, लेकिन 278 ने बाग लिया, जबकि 35 बच्चे अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हुईधालभूमगढ़ में परी...