घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: पोटका। गंगाडीह पंचायत के डाटोबेड़ा बिरसिंहडीह चौक से कई गांव को जोड़ने वाली सड़क कुछ ही महीने पूर्व कालीकरण (पिच) कर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क जर्जर होने लगी है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  ग्रामीणों की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने रविवार को सड़क का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि इस मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से किया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एक महीने में ही उखड़ गई पेपर ब्लॉक सड़क, जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...