Ghatsila News: नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल में विदाई समारोह
घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल से एपी लैब के कोऑर्डिनेटर राजकुमार गिरि की प्रोन्नति एवं स्थानांतरण के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक सादे समारोह में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने विदाई पर राजकुमार गिरि को अपना प्रेम भेंट किया। विद्यालय परिवार में शिक्षक के जाने का गम एवं उनकी प्रोन्नति नोएडा मुख्यालय में हो जाने की खुशी व्यक्ति की। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष उपस्थित थे। प्रधान अध्यापक निर्मलेंदु महतो, अंबिका दास, सोनाली रजक, माधुरी त्रिपाठी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कार्यालय के कर्मियों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.