घाटशिला, अगस्त 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परिसर में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गुरुवार को पेयजल आपूर्ति ठप हो गयी। सूचना पाकर झामुमो नगर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात कर 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में नया बाजार की तत्कालीन टंकी से प्रत्येक टोला तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने को लेकर विस्तृत वार्ता की गई। यह भी पढ़ें- Munger News: 34 योजनाओं पर सर्वसम्मति से लगी मुहर मौके पर नगर सचिव सु...