Ghatsila News: नदी का पानी दूषित होने से ग्रामीणों में आक्रोश
घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की राखा कॉपर माइंस में इन दिनों माइंस संचालन को लेकर डी-वॉटरिंग का कार्य एसडब्लूएमएल कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि डी-वॉटरिंग के दौरान निकाले जा रहे पानी को बिना समुचित शोधन के सीधे नदी में बहाया जा रहा है, जिसके कारण नदी का पानी दूषित हो गया है। पानी के दूषित होने से आसपास के ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन से मुलाकात कर शिकायत किये और कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान ने विधायक को बताया कि जिस नदी का पानी पहले आसपास के गांवों के लोग नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए इस्तेमाल करते थे, अब उसी नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.