Ghatsila News: नगर पंचायत क्षेत्र में फॉगिंग मशीन चलाने की मांग
घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात को लेकर फॉगिंग मशीन चलाने की मांग स्थानीय निवासी कर रहे हैं। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। फॉगिंग मशीन नहीं चलाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बरसात में सिर्फ एक या दो दिन ही फॉगिंग मशीन चलाई गई है। विदित हो कि बरसात के इस मौसम में क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। नगर पंचायत क्षेत्र में अनेक जगह हैं, जहां जल का भी जमाव हो रहा है। इसके कारण जल जनित बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है। नपं क्षेत्र के बाजार क्षेत्र के अलावा गांवों में भी फॉगिंग मशीन चलाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से गांवों में फॉगिंग मशीन नहीं चलाई जाती है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.