घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया और कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित धोबाशोल गांव के पास रविवार की सुबह 15 जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक आ पहुंचा। हाथियों के इस दल ने अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रैकों को पार किया और गांव के आसपास के इलाके में प्रवेश कर गया। रेलवे ट्रैक के समीप हाथियों की मौजूदगी की खबर फैलते ही उन्हें देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल हाथियों का यह झुंड पास के ही साल के जंगल में शरण लिए हुए हैं। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और हाथियों को सुरक्षित जंगलों की ओर खदेड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- Palamu News: थम्हवा गांव में जंगली हाथियों ने 5 एकड़ में लगे फसल को किया बर्बाद हाथियों के आने से क्षेत्र के क...