घाटशिला, सितम्बर 8 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत भवन के समीप स्थित धुमकुड़िया भवन के सामने हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है।वहीं इस गंभीर समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू एवं पंचायत के मुखिया राम मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन के नाम एक मांग पत्र सौंपा, जिसे उपायुक्त की गैरमौजूदगी में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने आवेदन प्राप्त किया। इस लिखित आवेदन के माध्यम से प्रतिनिधियों ने बताया कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र धुमकुड़िया भवन के मुख्य द्वार और आसपास अवैध कब्जा कर लिए जाने से ग्रामीणों को भारी असुविधा क...