घाटशिला, अक्टूबर 15 -- Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। प्रखंड के धिरौल पंचायत के धिरौल गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 300 रक्त नमूने संग्रहित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवियों की पहचान करना तथा क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया आशा रानी सरदार एवं वार्ड सदस्य गोविंदा ने किया। इस अवसर पर मुखिया आशा रानी सरदार ने सबसे पहले स्वयं अपनी रक्त जांच कराई और ग्रामीणों को भी जांच के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Simdega News: फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर चल रहा है नाइट ब्लड सर्वे शिविर के दौरान ग्रामीणों को रात्रि रक्त सर्वेक्षण के म...