घाटशिला, अगस्त 12 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ हवाई पट्टी की पहचान अब तक अंचल के साफ-सुथरे और खुले स्थान के रूप में रही है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष रनवे पर टहलने और खुले वातावरण का आनंद लेने पहुंचते हैं। लेकिन वर्तमान में हवाई पट्टी पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा फेंके जाने से इसकी स्थिति खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हवाई पट्टी धीरे-धीरे कचरा डंपिंग स्थल में तब्दील होती जा रही है। इसके बावजूद इस ओर न तो ग्रामीण गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। सुबह-शाम सैर करने वाले राजू पाल, सरोज कुमार, मीरा देवी, दिलीप दा समेत अन्य लोगों ने बताया कि पहले हवाई पट्टी पर शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मिलता था। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: धालभूमगढ़ हवाई पट्ट...