घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया धालभूमगढ़ प्रखंड सह अंचल के 26 दावेदार को नौ अगस्त के पूर्व वन पट्टा देने की मांग को लेकर गुरुवार को चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम माझी परगाना माहाल ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के नाम प्रधान लिपिक तापस राय को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त के पूर्व वन पट्टा नहीं दिया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि रूआशोल सिलपहाड़ी से छह व्यक्तिगत और एक सामुदायिक दावा, बांगरकोला से 13 व्यक्तिगत दावा, हरिनदुकड़ी से तीन व्यक्तिगत दावा फाइल कुल 23 दावा फाइल एक वर्ष पहले समर्पित किया गया है। परंतु आज तक दावेदारों को वन पट्टा नहीं मिला है। अनुसूचित जन जाति और अन्य परंपरागत वन निवासी समर्पित 23 दावा फाईलों का ...