घाटशिला, सितम्बर 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ और कालियाम पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों ने उपद्रव शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक नौ हाथी क्षेत्र में भारी उत्पात मचा रहे हैं। खेतों में खड़ी धान की फसलों को खाकर और पैरों से रौंद कर भारी नुकसान पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसान चिंतित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कालियाम पंचायत के तसरीशोल गांव में जंगली हाथियों में कुंवर टुडू और मेघराय टुडू समेत अन्य कई किसानों के खेत में धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। प्रभावित किसानों ने क्षतिपूर्ति राशि के लिए वन विभाग को आवेदन दिया है। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने कहा कि जंगली हाथी किसानों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। यही स्थिति रही तो पंचायत क्षेत्र के किसान तबाह हो जाएंगे। इसलिए वन विभाग हाथियों को...