घाटशिला, अक्टूबर 26 -- बिरसा मुंडा जयंती पर बाइक रैली का निर्णय Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत अर्न्तगत कुरकुटा डूंगरी तमकपाल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, पूर्वी सिंहभूम का मासिक बैठक समिति के मुख्य संरक्षक हेमंत मुंडा जिला परिषद सदस्य धालभूमगढ़ की अध्यक्षता एवं संरक्षक स्वपन मुंडा, मुख्य सलाहकार सुकरा मुंडा तथा सलाहकार विजय कुमार मानकी की उपस्थिति में किया गया। बैठक में कई निर्णय लिया गया जिसमें आगामी 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर बाइक रैली निकालने की बात कही गयी। उक्त बाइक रैली में प्रत्येक बाइक में एक तख्ती रहेगी जिसमें समाज के लिए संदेश लिखा रहेगा। बाइक रैली में 200 बाइक शामिल किया जाएगा। यह बाइक रैली सुबह 9 बजे ...