Ghatsila News: दो साल से ठेका मजदूरों के अर्जित अवकाश का पैसा बकाया, यूसील प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम
घाटशिला, नवम्बर 9 -- बकाया भुगतान पर यूनियन का अल्टीमेटम Ghatsila News: जादूगोड़ा ।यूसील नरवा पहाड़ माइंस में ठेका मजदूरों के बकाया अर्जित अवकाश (अर्न्ड लीव) की राशि का भुगतान नहीं होने से मजदूरों में भारी नाराजगी है। इस मामले को लेकर झारखंड ठेका मजदूर यूनियन, नरवा पहाड़ माइंस ने यूसील प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के अंदर लिखित जवाब नहीं मिलने पर मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन के अनुसार, सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), चाईबासा के कार्यालय में 19 नवंबर 2024 को त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत ठेका मजदूरों को उनके बकाया अर्जित अवकाश की राशि का भुगतान किया जाना था, लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.