घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत में जंगलों से सटे देवशोल प्राथमिक विद्यालय में दहशत के साये में बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय भवन के आसपास अक्सर जंगली हाथी आते रहते हैं। विद्यालय भवन की चहारदीवारी भी नहीं है। यहां के ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय भवन की चहारदीवारी निर्माण की मांग कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उपल रानी हांसदा के मुताबिक इस विद्यालय में देवशोल गांव के 14 बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पास दिन में भी हाथी आ धमकते हैं। हाथियों ने कई बार बांस से की गयी विद्यालय भवन की घेराबंदी को भी तोड़ा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बेनाशोली काजू जंगल में एक सप्ताह से डेरा डाल बैठे 9-10 हाथी की झुंड, कई गांवों में दहशत का माहौल बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय ...