घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। प्रखंड के देवशोल गांव में स्वर्ण रेखा चांडिल बायीं नहर लगभग 20 फुट चौड़ी पिछली रात टूट गई । नहर के टूट जाने की वजह से मिट्टी और पानी के बहाव से नीचे की जमीन में लगी लगभग पांच एकड़ फसल बर्बाद हो गई। गुरुवार की सुबह किसान गणेश मुर्मू, डोमन मुर्मू ,मंगल मुर्मू सीताराम माझी जब अपने खेत देखने पहुंचे और खेत की स्थिति को देखकर, दिल थाम कर वहीं बैठ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय को दी। प्रशासन से मुआवजा दिलवाने की बात कही। किसानों ने बताया इन पैदावार को लगाने में लगभग एक लाख से डेढ़ लाख तक खर्च आया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: शाखा नहर टूटी, 200 एकड़ धान के खेत में भरा पानी लेकिन अब खेती चौपट हो गई। पैदावार खत्म हो गया है। खेत से मिट्टी हटाने का खर्च अलग आएगा और पैदावार...