घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। यूसील की विभिन्न इकाइयों में मटेरियल अनलोडिंग के कार्य में अनियमितता का आरोप पूर्व जिला परिषद सह मजदूर नेता बाघराय मार्डी ने लगाया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में मजदूरों को नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने के बजाय जरूरत के अनुसार बुलाया जाता है और मटेरियल की मात्रा के आधार पर टन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। ऐसे में मजदूरों की सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाघराय ने कहा कि मजदूरों का आरोप है कि उन्हें दुर्घटना बीमा, पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...