घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के स्थापना दिवस एवं दुर्गापूजा से पूर्व कर्मचारियों को बोनस के रूप में प्रोत्साहन राशि देने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर सुमु यूनियन ने प्रबंधन से कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। शनिवार को जादूगोड़ा अस्पताल चौक स्थित सुमु यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूसील के स्थापना दिवस और दुर्गापूजा का पर्व कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रबंधन को कर्मचारियों की मेहनत को देखते हुए समय पर बोनस के रूप में प्रो...