घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण कार्य के लिए विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर पुजारी लालटू पांडा के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने आगामी भव्य आयोजन की तैयारी का शुभारंभ किया। पंडाल का निर्माण भव्य बेलुरमठ थीम पर आधारित होगा, जिसमें आदिम सभ्यता से लेकर वर्तमान युग की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजन समिति का कहना है कि यह पंडाल दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण होगा। षष्ठी के दिन (शाम 6:30 बजे): पंडाल का उद्घाटन और मां दुर्गा का आह्वान, सप्तमी (सुबह 6 बजे): देव नदी से कलश यात्रा, कलश स्थापन एवं पूजा, संध्या 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गापूजा समि...