घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में अनोखी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष 29 और 30 अगस्त को 63वें वर्ष यह आयोजित होगी।‌ इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस 19,500 रुपये है। इस प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी और तीन लाख, उप विजेता को दो लाख, तृतीय स्थान वाली टीम को 81 हजार और चतुर्थ स्थान की टीम को 81 हजार रुपया और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच समेत अन्य कई पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:दुधियाशोल में फुटबॉल प्रतियोगिता 29 और 30 अगस्त को: विजेता को तीन लाख और...