घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीपीओ कार्यालय के तत्वावधान में एक दिव्यांग को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने प्रखंड के शाखाभांगा गांव निवासी दिव्यांग करमू कर्मकार को ट्राई साइकिल की चाबी प्रदान की। मौके पर बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका लीदी बास्के, पूजा कुमारी, पिंकी चौधरी, विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक, झामुमो नेता बलराम महतो, राजा बारिक, प्रणव बेरा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: प्रजापति संस्था एवं जीविका द्वारा नशा मुक्ति शपथ एवं ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्त्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...