घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांगों को लेकर सोमवार को धोलाबेड़ा पंचायत के हरेबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने समाजसेवी दुखनी सोरेन के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ सूबे की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सबसे पहले डुमरिया मुख्य बाजार तक पहुंचे, इसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय तक रैली मार्च किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार की विकास योजनाओं में भेदभाव और क्षेत्र की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद बीडीओ की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रदीप हांसदा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रखंड की सभी दस पंच...