घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा।पोटका प्रखंड के कालिकापुर से मानहाड़ा समेत अन्य कई गाँवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सरकारी अनाज लेकर जा रहा एक वाहन सड़क के गड्ढे में फंस गया, जिसके बाद वाहन को निकालने में घंटों का समय लग गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: 13-कालिकापुर से धीरोल तक सड़क निर्माण एक वर्ष से ठप्पग्रामीणों की समस्याएँ स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क करीब दस गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर ज...