Ghatsila News: थाना परिसर के शिव मंदिर में पुनः प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन
घाटशिला, जुलाई 22 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित पुनः प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का मंगलवार को वैदिक रीति-रिवाजों और भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। समापन दिवस पर यज्ञ, विशेष पूजा-अर्चना, संध्या आरती तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मौजों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक आचार्यों अंतर्यामी उपाध्याय, सुमन मिश्रा, रामकुमार मिश्र, चंद्रभानु पाढ़ी, रमाकांत सतपति, श्रीनिवास देवनाथ मिश्रा, रुद्र प्रताप पांडा एवं विवेक दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: थाना परिसर के शिव मंदिर में तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.