घाटशिला, नवम्बर 23 -- Ghatsila News: पोटका। आदिवासी भूमिज समाज व भूमिज स्वशासन सरदार, मुड़ा, नाया व डाकुवा की बैठक रविवार को तेंतला पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अगंद सरदार ने किया। बैठक में 6 दिसंबर को तेंतला फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले दिशुआ करम मिलन महोत्सव को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोटका प्रखंड के19 गादी सरदार के साथ संपर्क कर समाज के सदस्यों का सहयोग और सांस्कृतिक टीम को आमंत्रित किया जाएगा। सदस्यों को अपना सहयोग राशि व सांस्कृतिक टीम की सूची का एंट्री का अंतिम तिथि 2 दिसंबर को होने वाली बैठक में जमा करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कुड़मालि नेगाचारि देसजाड़पा का आयोजन छह से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है...