घाटशिला, अक्टूबर 12 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा हुई। गाजा -बाजा के साथ श्रद्धालुओं द्वारा नया बांध तालाब से घट लाया गया। इसके बाद घट स्थापित कर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा हुई। इस मौके पर अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर खोकन कटारी, ननी गोपाल महतो, सुभाष चंद्र महतो, सुशांत नायक, समीर दत्त, श्यामा पद महतो, जगदीश महतो समेत अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: कलश स्थापना के साथ जिलेभर में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र ‌विदित हो...