घाटशिला, सितम्बर 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के तुलसीबनी शिवराम आश्रम में रविवार को बालक भोजन का आयोजन किया गया। ‌ करीब 100 बालक और बालिकाओं ने भोजन ग्रहण किया। मौके पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हरि नाम संकीर्तन भी आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुधीर महतो, अनिल कुमार महतो, बबीता सुरेखा, जमशेदपुर के पुरुषोत्तम कुमार देबूका, अश्वनी महतो समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...