Ghatsila News: तीन साल से अधूरी पड़ी पुलिया, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
घाटशिला, सितम्बर 6 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत पोनखीसोल से मानुषमुड़िया के बीच सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद एक पुलिया का निर्माण करीब तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित संवेदक पुलिया का काम आधा-अधूरा छोड़कर चला गया, जिसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ।ग्रामीण चंद्रशेखर मंडल, समीर मंडल, प्रशांत मंडल, प्रवीर मंडल, अबोध मंडल, धनंजय मंडल, अचिंत्य मंडल, उमाशंकर मंडल, रुमा मंडल और मनसा राम मंडल ने बताया कि बारिश के दिनों में अधूरी पुलिया के आसपास कीचड़ जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।इस मार्ग से स्कूली बच्चों समेत रोजाना सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं। रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.