घाटशिला, सितम्बर 19 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य सड़क पर तिरिंग गांव के समीप बाइक सवार से 54 हजार रुपए दो अपराधियों ने छिनतई कर ली। दोनों अपराधी भी बाइक पर ही सवार थे। घटना शुक्रवार लगभग 12.30 बजे दिन की है। घटना के संबंध राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल निवासी अर्जुन यादव ने कहा कि हाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 49 हजार तथा डिजिटल लेनदेन से 5 हजार कुल 54 हजार रुपए एक थैला में लेकर साथी संग घर जा रहे थे। तिरिंग गांव के समीप आगे आगे ट्रेलर जाने के कारण हमलोगों का बाइक धीमी गति से चलने लगा। इसी दौरान पीछे पीछे आ रहे पल्सर बाइक में सवार दो अपराधी अचानक मेरे हाथ से थैला छीनकर तेज गति से आगे भाग निकला। हमलोगों का बाइक का कंडीशन अच्छा नहीं होने से अपराधियों का पीछा करने के बावजूद पकड़ नहीं सके। घटना की सूचना ...