घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पिछले दिनों लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों लोग अपना लाइसेंस बनाने के लिए इन कैंपों में अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे थे। जिसमें से अधिकतर लोगों को सभी पात्रता पूरा करने के उपरांत लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया था। इसी आलोक में 30 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से रीक्रिएशन क्लब मैदान में दक्षता परीक्षा यानी ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किया गया है। इस टेस्ट में पास करने वाले को रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा एक चिट्ठी निर्गत की गई है, जिसमें इस दक्षता परीक्षा को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी/ कर्मचारी, सभी पंचायत सचिवों, मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सभी ग्राम प...