Ghatsila News: डैम में डूबे एनआईटी के छात्र का तीसरे दिन भी नहीं चला पता
घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: गालूडीह, संवाददाता। आरआईटी स्थित चेकडैम में डूबे एनआईटी छात्र मीर हसीन तनवीर का घटना के 72 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। बुधवार को रांची से पहुंची एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने गालूडीह बराज और स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन खोज अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर आरआईटी चेकडैम में नहाने के दौरान मीर हसीन तनवीर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद ली। छात्र के पिता सहित अन्य परिजन भी पूरे दिन खोज अभियान के दौरान टीम के साथ मौजूद रहे। छात्र पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले का निवासी था और जमशेदपुर में एनआईटी का छात्र था。 यह भी पढ़ें- Ghatsila ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.