Ghatsila News: डेढ़ साल बाद भी नहीं बनी 450 फीट पीसीसी सड़क, जमीन विवाद में अटका निर्माण कार्य
घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: गालूडीह। सरकारी उदासीनता और जमीन विवाद के कारण हेंदलजूडी पंचायत में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत 450 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। करीब 4.5 लाख रुपये की लागत वाली सड़क का शिलान्यास तो हो गया, लेकिन सीमांकन नहीं होने से एक भी ईंट नहीं रखी गई। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अंचल कार्यालय को सौंपा था, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं कराया गया। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द सीमांकन कर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है। साथ ही उन्हें आशंका है कि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.