घाटशिला, अगस्त 28 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र की पारूलिया पंचायत के चुआशोल जाने वाली जर्जर मुख्य सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ग्राम प्रधान अशोक सोरेन, पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकूड़, मुखिया नंदी गागराई की उपस्थिति में शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत है, जो चुआशोल चौक से जीतराम बास्के के घर तक डेढ़ किलोमीटर बनेगी। सड़क निर्माण कार्य की प्रकरण राशि डेढ़ करोड़ रुपए है। इस सड़क निर्माण के साथ ही तीन कल्वर्ट का भी निर्माण किया जाना है। इस सड़क का निर्माण कार्य अभिनव इंडिया इंटरप्राइजेज जमशेदपुर द्वारा किया जाना है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था...