घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी गांव के राहेड़गोड़ा टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र काफी जर्जर होने के कारण बच्चे इस केंद्र में जाने से कतराते हैं। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा एवं केन्द्र की सेविका दुलारी मुर्मू ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन पिछले कई वर्ष पूर्व निर्माण किया गया था। विभाग के द्वारा भवन का देख-रेख एवं मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गई है। बारिश के दिनों में बच्चें आंगनबाड़ी केंद्र जाने से कतराते हैं। कमरा के ऊपर सीलिंग का प्लास्टर गिर रहा है, सरिया दिखने लगा है। ऐसा न हो मरम्मत के पहले कुछ अनहोनी हो जाए। यह भी पढ़ें- Madhepura News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बुनियादी सुविधा नहीं मौके पर मेघराय मुर्मू, भीम किस्कू, दामू मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, महाराज किस्कू, मालहो मुर्मू, बसंती...