घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाता मुसाबनी मुख्य पथ पर सामान ढोकर आवागमन कर रहे ट्रकों,पिक अप वैन सहित अन्य वाहनों के चालान, फिटनेस सहित सभी जरूरी कागजात की जांच किया। जांच में क्षमता से ज्यादा लोड करने,रोड टैक्स फेल रहने, फिटनेस फेल रहने वाले वाहनों पर फाइन लगाया। उन्होंने एक अवैध रूप से परिवहन कर रहे ट्रक संख्या (डब्ल्यू डी 23एफ/9235) को जप्त कर पोटका थाना को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...