घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने की। बैठक में डीएसपी रोहित कुमार रजवार, मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, थाना प्रभारी करमपाल भगत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी पूजा समितियों को दी तथा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। पूजा समितियों ने रखीं समस्याएं यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्...