घाटशिला, अक्टूबर 1 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगाम गांव में बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के बीच एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा विभिन्न अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क एवं जागरूक बनाना था।

जादूटोना और डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार ने ग्रामीणों को जादूटोना और डायन प्रथा जैसे अंधविश्वास से दूर रहने की सख्त सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कुरीतियां समाज के लिए अभिशाप हैं और यदि गांव में ऐसी कोई घटना सामने आती है तो उसकी सूचना बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए। इसके साथ ही नशापान के घातक दुष्परिणामों, घरेलू हिंसा की रोकथाम और पीड़ितों के लिए उ...