Ghatsila News: डाउन हावड़ा-वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मवेशी मरे
घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया में रेलवे के अंडरपास के पास गुरुवार को डापन हावड़ा-वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो गयी। दोनों को टक्कर मारने के बाद इंजन का अगला भाग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। करीब 5 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद रवाना हुई। यह दुर्घटना शाम को 4.44 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक दो मवेशी रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन संख्या 20872 तीव्र गति से आ पहुंची और दोनों से टकरा गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक घटना के बाद ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक दी। करीब पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। मवेशी किसके हैं, इसका पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.