Ghatsila News: ट्रेलर की टक्कर से मानुषमुड़िया का बाइक सवार गंभीर
घाटशिला, जुलाई 22 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। माटीहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क चंद्रपुर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में आवश्यक कार्य से बहरागोड़ा जा रहे मानुषमुड़िया गांव निवासी बाइक सवार सुरेश दास को सामने से आ रहे एक लोहा-मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुरेश दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित ट्रेलर भी सड़क किनारे कीचड़ में जा घुसा। इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उनकी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को आपातकालीन इलाज के लिए बहरागोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: माटीहाना - चाकुलिया सड़क पर अनियंत्रित ट्रेलर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.