घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: मुसाबनी। एचसीएल के बंद पड़े सुरदा फेस- 2 में सॉफ्ट निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर झारखंड कॉपर माइंस वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान के नेतृत्व में मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल ठेका कंपनी प्रबंधन से मिला। शमशेर खान ने ठेका कंपनी श्रीराम ईपीसी के एचआर रवि कुमार से मिलकर बंद पड़े शाफ्ट निर्माण कार्य को जल्द चालू कर फेस-2 के सभी मजदूरों को नियमित रूप से महीने में 26 दिन का रोजगार देने की मांग की। उन्होंने ठेका कंपनी प्रबंधन से कहा कि जल्द फेस-2 के कार्य को चालू कर सभी मजदूरों को रोजगार देने की पहल करें या सौहदा के शाफ़्ट निर्माण स्थल को छोड़े, ताकि कोई दूसरी कंपनी फेस 2 में आकर काम चालू कर सके। शमशेर खान के अनुसार ठेका कंपनी प्रबंधन ने वार्ता में कहा कि बंद पड़े सूरदा फेस 2 को जल...