घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: घाटशिला। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर सोमवार को घाटशिला प्रखंड समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पांवड़ा पंचायत स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेताओं ने झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में उनके त्याग, समर्पण और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: श...