Ghatsila News: जोड़सा-कामारीगोड़ा सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने डीसी से की मरम्मत की मांग
घाटशिला, अगस्त 31 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के जोड़सा से कामारीगोड़ा तक जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई हिस्सों में सड़क टूटकर खेत का रूप ले चुकी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम सभा आयोजित कर बैठक की। इसके बाद उपायुक्त के नाम आवेदन तैयार कर ग्रामीणों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला प्रशासन को सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। बाइक सवार और स्कूली बच्चे गिरकर चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.