घाटशिला, अगस्त 12 -- Ghatsila News: घाटशिला। हिटी जेपीएससी और जेएसएससाी अभ्यर्थियों पर राज्य सरकार के द्वारा पुलिस बल प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय झारखंड बंद का घाटशिला अनुमंडल में व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान लंबी दुरी की एक भी वाहन नही चली। लंबी दुरी की वाहन नही चलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंद समर्थक पुरे क्षेत्र में बाईक जुलूस निकालकर स्कूल , कॉलेज , पेट्रोल पंप, मॉल, वाहन बंद कराते दिखे। चाकुलिया को छोड़कर हर प्रखंड में बंद के दौरान बाजार की सारी दुकान बंद रही, जिसके कारण आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वही स्कूल के बच्चे भी परेशान दिखे। यह भी पढ़ें- भाजपा के झारखंड बंद का साहिबगंज में मिलाजुला असरबीजेपी कार्यकर्ताओं की स...