घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: पोटका। जुड़ी पल्ली मंगल समिति के द्वारा शनिवार को मां की भव्य प्रतिमा व कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो गया। कलश स्थापना कर महासप्तमी पूजा की गई। इसके पूर्व स्थानीय तालाब से कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हरेमोहन गोप, पीयूष गोस्वामी, मधुसुदन भट्टाचार्य, अर्जुन भट्टाचार्य, सुदीप भट्टाचार्य, गोपाल साहू, गोविंदा साहू, नरसिंग गोप, सुधीर सरदार, रिक चटर्जी, बबलू गोप, देबाशीष भट्टाचार्य, स्नेहाशीष भट्टाचार्य, संजय गोप, विकास गोप, गुणाधर पैरा, प्रामाणिक जी अभिषेक चटर्जी सहित अन्य उपस्थित थे। इधर, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी हल्दीपोखर के द्वारा भी कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर कमल तालाब से बाजार स्थित पूजा पंडाल पहुंची एवं कलश स्थापना के साथ ...