घाटशिला, अक्टूबर 6 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखण्ड के कालचीति पंचायत अन्तर्गत माकड़ा कालापाथर गांव मे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार की शाम को हो गया। एमकेवाईसी क्लब के तत्वावधान मे आयोजित इस टूर्नामेंट मे 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें जियाड़ झरना डालापानी ने एसएम स्पोर्टिंग सरदार गोड़ा की टीम को हराकर टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया। जबकि तृतीय स्थान पर कुमांग एफसी चापड़ी और चौथे स्थान पर यंग फाइटर की टीम रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे। विजेता को 20 हजार एवं उपविजेता को 14 हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 7-7 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।...